
गरुड़। प्राथमिक शिक्षक संगठन बीईओ के खिलाफ चल रहा आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। बीईओ कार्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी से कार्यालय में कामकाज ठप पड़ा है। आंदोलित शिक्षकों ने अभिभावकों से सोमवार से अपने पाल्यों को पाठशाला न भेजने का आह्वान किया है।
प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष मंगल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि ख्ंाड शिक्षा अधिकारी एबीईओ का अतिरिक्त कार्यभार आखिरकार एबीईओ चंपा आर्य को क्यों नहीं दे रहे है। उन्होंने कहा कि जब तक बीईओ चार्ज हस्तांतरित नहीं करते हैं तब तक आंदोलन जारी रहेगा। शिक्षकों ने कहा कि मांग पूर्ण होने के बाद शिक्षक हर रोज एक घंटा अतिरिक्त स्कूल में शिक्षण कार्य करेंगे। वक्ताओं ने विकास खंड के सभी प्राथमिक शिक्षकों से सोमवार को ख्ंाड शिक्षा अधिकारी कार्यालय आकर आंदोलन को उग्र रूप देने को कहा है। उन्होने कहा कि मंगलवार से जिले के सभी प्राथमिक विद्यालय बंद कराए जाएंगे। सभा को जिला मंत्री बलंवत कालाकोटी, ब्लाक अध्यक्ष भुवन ममगई की अध्यक्षता में हुई सभा में रमेश कांडपाल, गोविंद ऐठानी, राजेंद्र सिंह देव, प्रेम सिंह कोरंगा, प्रेम दोसाद, गोपाल सिंह कुटोलिया, नीमा वर्मा, हेंमती बिष्ट, कविता गौड़ सीएस कांडपाल, गणेश पांडे, विपिन जोशी, नीरज पंत ,सुंदर नेगी, नवीन मिश्रा आदि ने संबोधित किया।
