गढ़वाल विवि में दस सितंबर को मतदान

श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय ने छात्रसंघ चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बिड़ला परिसर में 10 सितंबर को मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया 2 सितंबर से 10 तक चलेगी, छात्र महासंघ चुनाव 14 सितंबर को होंगे।
गढ़वाल विश्वविद्यालय के चुनाव अधिकारी प्रो. एसएस देव ने शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस, स्थानीय प्रशासन के साथ चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। बिड़ला परिसर में 10 सितंबर को मतदान होगा। नामांकन दो एवं तीन सितंबर को सुबह 10 से 1 बजे तक किया जाएगा। नाम वापसी की तिथि 3 सितंबर घोषित की गई है। यह प्रक्रिया 2 से 5 बजे तक चलेगी। 4 सितबंर को 2 बजे तक नामांकन प्रमाण पत्रों की जांच और 5 बजे प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। 10 सितंबर सुबह 8 से 2 बजे तक मतदान होगा। दोपहर 2 बजे के बाद मतगणना की जाएगी और परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। 11 सितंबर को विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई जाएगी। छात्र महासंघ चुनाव की प्रक्रिया 14 सितंबर को ही पूरी कर ली जाएगी। प्रो. एसएस देव ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Related posts