खल रही है रोडवेज की बंद सेवाएं

कोटद्वार। परिवहन निगम की ओर से घाटे वाले रूटों को बंद करने से लोगों को बस सेवाओं की दिक्कत खल रही है। लोगों ने बसड़ा, तूनीखाल, झंडीचौड़ सिगड्डी और हल्द्वानी के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
उत्तराखंड परिवहन निगम ने राज्य बनने के कुछ समय बाद ही कुछ क्षेत्रों की बस सेवाओं का संचालन सिर्फ इसलिए बंद कर दिया गया कि उस रूट से निगम को कम आय हो रही थी। उसके बाद लंबा अर्सा बीत गया, फिर उस क्षेत्र में बसों का संचालन दोबारा शुरू नहीं हो सका।
यहां-यहां बंद हुई थी सेवाएं
-गोपेश्वर, कर्णप्रयाग, पोखरीखाल, तूनीखाल और बसड़ा।

यहां है वर्तमान में बस संचालन की मांग
बसड़ा, तूनीखाल, लैंसडौन, सिगड्डी और हल्द्वानी।

पहाड़ में कोटद्वार डिपो से संचालित सेवाएं
पौड़ी, श्रीनगर, बीरोंखाल, तिरपालीसैण, धुमाकोट और डाडामंडी।

बस संचालन पर विचार
निगम अधिकारियों के अनुसार कोटद्वार-सिगड्डी-रामनगर-हल्द्वानी के लिए बस संचालन की व्यवस्था पर विचार चल रहा है। नई बसें आने पर सेवा को शुरू किया जा सकता है। कोटद्वार को कुछ नई बसें मिलने वाली हैं। अन्य स्थानों के लिए भी मुख्यालय स्तर पर बसों की मांग भेजी गई है।

कोट-
बसों का संचालन मुख्यालय स्तर से निर्देश जारी होने के बाद शुरू किया जाएगा। पहले कुछ सेवाएं कम आय के कारण बंद कर दी गई थीं। अब उन्हें यात्रियों की पर्याप्त संख्या होने पर शुरू किया जा सकता है। -वीके सैनी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तराखंड परिवहन निगम, डिपो कोटद्वार

Related posts