सफाई कर्मियों का धरना शुरू

पिथौरागढ़। उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ का धरना शुरू हो गया। संगठन एसीपी एरियर के बिलों के भुगतान और संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है। वहीं 26 अगस्त से बेमियादी हड़ताल की चेतावनी दी गई है।
उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के संरक्षक कल्लू राम और अध्यक्ष कमल सिंह के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने पालिका परिसर में धरना दिया। उनका कहना है कि सफाई कर्मियों के एसीपी बिलों के भुगतान में देरी की जा रही है। साथ ही संविदा में काम कर रहे 39 स्वच्छकों को नियमित किया जाए। संगठन ने मांग नहीं माने जाने पर सोमवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। धरने में महामंत्री गुड्डू कुमार, सुरेश लाल, सुशीला देवी, कृपाल, सनी कुमार, मुन्नी देवी, कांता, लक्ष्मी देवी, छोटे लाल, पवन लाल सहित तमाम स्थाई सफाई कर्मी शामिल थे।

Related posts