
पिथौरागढ़। यहां पूर्व फौजी सागर सिंह धानिक मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता में भुरमुनी और उड़मत्था ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
भुरमुनी में हुए पहले मैच में भुरमुनी ने ढुंगा को दो गोलों से पराजित किया। राहुल और विजय ने अपनी टीम के लिए गोल किए। पराजित टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। दूसरे मैच में उड़मत्था ने भुरमुनी ए टीम को दो के मुकाबले 6 गोल से हराया। विजेता टीम के लिए नग्गा ने तीन गोलकर हैट्रिक जमाई। हेमंत ने दो और विशाल ने एक गोल किया। पराजित टीम के लिए दोनों गोल रंगा ने किए। दोनों मैचों में रेफरी:बसंत सिंह खड़ायत, हयात सिंह खड़ायत और लाइंसमैन रवींद्र और शुभम, ललित धानिक और ओंकार खड़ायत थे। जबकि आंखों देखा हाल नंदन राम और बब्लू धानिक ने सुनाया।
मुख्य अतिथि कैप्टन भीम सिंह और कैप्टन आनंद सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर चतुर सिंह खड़ायत, प्रेम सिंह, दान सिंह, नंदा सिंह, महिला मंगल दल अध्यक्ष मोहिनी रानी, माहेश्वरी धानिक आदि मौजूद थे।
