
नई टिहरी। राष्ट्रीय सेवा योजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय इकाई की ओर से सांप्रदायिक सद्भाव पखवाड़ा के तहत ‘राष्ट्रीय एकता में धर्म की भूमिका’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पांच दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर 20 अगस्त से तीन सितंबर तक आयोजित किए जा रहे सांप्रदायिक सद्भावना पखवाड़े में छात्र-छात्राओं को राष्ट्र प्रेम और सामाजिक एकता की परिभाषाओं से अवगत कराया जा रहा है। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डा. विजय सिंह नेगी और डा. राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एकता एवं धर्म पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में दर्जनों छात्रों ने प्रतिभाग किया गया है। उन्होंने बताया कि विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों की घोषणा 30 अगस्त को निर्णायक मंडल द्वारा की जाएगी।
