
नई टिहरी। जाखणीधार प्रखंड के ढुंगमंदार पटटी के मंदार गांव में ग्रामीण जंगली सुअरों के आंतक से परेशान हैं। सुअर काश्तकारों की खड़ी फसलों को रौंदकर नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे काश्तकारों की मेहनत और पूंजी बर्बाद हो रही है।
प्रखंड के मंदार गांव के बनियाण, भेगल्त, मंजखेत, दुगड्या, सिलोली, गहड़, देवताधार आदि तोकों में जंगली सुअर काश्तकारों की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीण दर्शन सिंह रमोला ने बताया कि गांव के इन तोकों में ग्रामीण आलू, राजमा और मोटा अनाज का अत्याधिक उत्पादन करने हैं, लेकिन जंगली सुअर फसलों को नष्ट कर रहे हैं। इससे महंगे दामों पर खरीदे गए बीज के साथ ही ग्रामीणों की मेहनत भी बर्बाद हो रही है। उन्होंने वन विभाग से सुअरों को पकड़ने और क्षति फसलों का मुआवजा देने की मांग की है। वहीं नगरक्षेत्र के कोटीकालोनी में बंदरों के आंतक से निजात दिलाने के लिए नगर पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने मुख्य वन सरंक्षक को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने वन सरंक्षक से वन प्रभाग टिहरी द्वारा बंदरों के आंतक से निजात के लिए कौडिया क्षेत्र में बाड़ा प्रोजेक्ट को स्वीकृत करने की मांग की है।
