छेड़छाड़ करने वाले मनचले दबोचे

पंतननगर। लालबाग क्षेत्र में लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे तीन मनचलों को कालोनी के लोगों ने घेर लिया। तीनों कार में सवार होकर कालोनी में पहुंचे थे। इनमें से पंतनगर निवासी एक मनचला भीड़ को गच्चा देकर फरार हो गया, जबकि लालकुंआ निवासी दो मनचलों को भीड़ ने सुरक्षा कर्मियों के हवाले कर दिया। भीड़ ने दोनों की जमकर पिटाई भी की। सुरक्षाधिकारी डा. सत्य कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा कर्मियों की टीम ने मनचलों से पूछताछ की। तीनों पंतनगर के एक अंग्रेजी स्कूल में हाईस्कूल के विद्यार्थी हैं। सुरक्षाधिकारी डा. सत्य कुमार ने बताया कि तीसरे मनचले का भी सुराग मिल गया था। तीनों के अभिभावकों को बुलाकर चेतावनी दी गई है। स्कूल के प्रधानाचार्य एवं कक्षाध्यापक को भी पत्र लिखा जाएगा।

Related posts