
दिनेशपुर। अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा को प्रतिबंधित किये जाने से गुस्साएं बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। साथ ही यूपी सरकार व उसके मंत्री आजम खां का पुतला फूंका। शनिवार को कार्यकर्ता सुभाष चौक पर एकत्र हुए और पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि साधू संतो की परिक्रमा पर रोक लगाकर यूपी सरकार ने देश की जनता और हिंदू समाज के मौलिक अधिकारों का हनन किया है। पुतला फूंकने वालों में जितेंद्र न्याल, सुनील पाहवा, सागर कुमार, मुकेश कोली, राकेश मंडल, रमेश गुगलानी, दिनेश शर्मा, मुकेश सागर, भीम कश्यप, सन्नी, बलराम, अमित, किशन, रजत, महिपाल, सुभम, गिरिश आदि मौजूद थे।
