
धर्मशाला। शहर में शनिवार को भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर दो बजे के करीब शुरू हुई बारिश देर शाम तक लगातार जारी रही। इससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में मशक्कत का सामना करना पड़ा। सप्ताह का आखिरी दिन होने के चलते अधिकतर लोग घरों का रुख करते हैं। लेकिन उन्हें अपने अस्थायी आवासों में ही रुकना पड़ा। वहीं कांगड़ा घाटी के निचले इलाकों में जरा भी बारिश नहीं हुई। ऐसे में देहरा, नूरपुर आदि में गरमी का कहर जारी है। वहीं दो दिन ज्यादा बारिश न होने से नूरपुर के मंड इलाके में राहत है। हालांकि शुक्रवार रात को हुई भारी बारिश से बैजनाथ, जयसिंहपुर इलाकों में कई मकान क्षतिग्रस्त हुए व आधा दर्जन के करीब जमींदोज भी हो गए।
