
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि की एमएससी फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री की काउंसिलिंग 26 अगस्त को चौरास परिसर में होगी। विभागाध्यक्ष डा. सरला सकलानी ने बताया कि सभी प्रवेशार्थी 26 जून को विभाग में 10 बजे से एक बजे तक रिपोर्ट करें। काउंसिलिंग के लिए कॉल लेटर, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक की अंकतालिकाएं और प्रमाण पत्र, पांच हजार का डिमांड ड्राफ्ट जो कि विवि के वित्त अधिकारी के नाम देय हो आदि प्रमाण पत्र लाने जरूरी हैं। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों के पास एनसीसी, एनएसएस, एससी, एसटी, ओबीसी के प्रमाण पत्र हैं उन्हें भी साथ लाएं। चरित्र प्रमाण पत्र तथा अन्य विवि से आने वाले छात्र माइग्रेशन प्रमाण पत्र भी साथ लाना आवश्यक है। काउंसिलिंग 26 अगस्त को दो बजे से शुरू होगी।
