
अल्मोड़ा। 84 कोसी यात्रा की अनुमति नहीं देने पर विहिप के तत्वावधान में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने यूपी सरकार का पुतला जलाया। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी सरकार हिंदुओं की धार्मिक यात्रा की अनुमति नहीं देकर तुष्टीकरण की नीति अपना रही है।
विहिप कार्यकर्ता शिखर तिराहे पर एकत्र हुए और यूपी सरकार का पुतला जलाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि करीब 300 किमी की यात्रा में 250 संतों को भाग लेना है। इस मामले में पूर्व में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के साथ विहिप नेता अशोक सिंघल की सौहार्दपूर्ण वार्ता भी हुई थी। परंतु एक मंत्री के दबाव में सपा सरकार ने कानून व्यवस्था का हवाला देकर यात्रा की अनुमति देने से इंकार कर दिया, जो कि गलत है। उन्होंने यूपी सरकार की कानून व्यवस्था पर भी अंगुली उठाई। प्रदर्शन में कृष्णा कांडपाल, वैभव कांडपाल, राजीव राज गुरुरानी आदि मौजूद थे।
