टैक्सी चालक की हत्या, भाई पर शक

नई दिल्ली । निहाल विहार में टैक्सी चालक गुरवचन सिंह (50) की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। उसका शव शुक्रवार दोपहर कमरे से मिला। गुरवचन यहां अपने भाई कुलदीप के साथ रहता था। घटना के बाद से वह गायब है। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि टैक्सी चलाने वाले दोनों भाई अपनी मां के साथ यहां रहते थे। कुछ दिनों से इनकी मां जालंधर स्थित अपने घर गई है। कुलदीप के फरार होने से पुलिस को उस पर शक है। पुलिस का कहना है कि आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। जांच की जा रही है।

Related posts