
नोएडा। सेक्टर-36 के जनता फ्लैट में रहने वाली सीमा की हत्या उसके किसी जानकार ने ही की है। अब तक की पुलिस तफ्तीश का कुल जमा जोड़ यही है। घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। एक दर्जन से अधिक लोगों की कॉल डिटेल की पड़ताल भी की। इन सब के बाद पुलिस अब इस हत्याकांड में लूटपाट के इरादे से हत्या किए जाने की लाइन से हट कर तफ्तीश की दिशा पारिवारिक मित्रों व जानकारों के इर्द-गिर्द मोड़ दी है। सीओ फर्स्ट शिवराम यादव के मुताबिक पुलिस हत्याकांड को लेकर हर बिंदु पर जांच कर रही है। जांच केदायरे में कुछ लोग हैं। पुलिस सर्विलांस की भी मदद ले रही है। मालूम हो कि शुक्रवार को सेक्टर-36 के जनता फ्लैट में रहने वाले संजय मांगलोई की पत्नी सीमा की हत्या कर दी गई थी। उनका शव फ्लैट केबाथरूम में मिला था। गले पर तेज धारदार हथियार केनिशान थे। फ्लैट से लैपटॉप व मोबाइल गायब था।
