
मुंबई: मुंबई में कल सामूहिक बलात्कार की शिकार फोटो जर्नलिस्ट का आज आपरेशन किया गया।
जसलोक अस्पताल के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उसकी हालत स्थिर है और उसमे सुधार हो रहा है। प्रवक्ता ने शाम पत्रकारों को बताया कि पीडिता अब बातचीत कर पा रही है हालांकि वह अब भी गंभीर सदमे में है।
प्रवक्ता ने कहा हमें उम्मीद है कि उसकी हालत में तेजी से सुधार होगा। एक अंग्रेजी पत्रिका के लिए बतौर इंटर्न काम कर रही इस पत्रकार को उस समय निशाना बनाया गया जब वह अपने पुरूष सहकर्मी के साथ शक्ति मिल परिसर के भीतर एक असाइन्मेंट से लौट रही थी।
