
धर्मशाला। चरान खड्ड में ईटीओ के साथ छह लोगाें द्वारा की गई मारपीट मामले में पुलिस अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश को विशेष टीमों का गठन किया है और यह टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। वहीं पुलिस ने साफ किया है कि जल्द ईटीओ के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
वीरवार को ईटीओ ताराचंद ठाकुर सरिये से लदी पिकअप नंबर 5715 को बाउंड कर ला रहे थे तो छह लोगों ने चरान खड्ड के पास ईटीओ पर हमला कर दिया। मारपीट में ईटीओ को चोटें आई हैं। ईटीओ की शिकायत पर धर्मशाला थाना में मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी देश राज चंदरोटिया ने बताया कि ईटीओ पर हमला करने वाली आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
