
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने अंबेडकर नगर में अंबेडकर अस्पताल भवन का शिलान्यास किया। केन्द्रीय मंत्री ने लोगों से केंद्र सरकार की स्वास्थ्य लाभ योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा दिल्ली सरकार का 41वां अस्पताल दक्षिण दिल्ली के निवासियों को अच्छी स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराएगा।
अंबेडकर नगर विधानसभा के दक्षिणपुरी में शिलान्यास कार्यक्रम में शीला दीक्षित ने कहा कि अंबेडकर नगर विकसित हो रहा एक ऐसा क्षेत्र है जहां ग्रामीण व शहरी आबादी है। यहां बड़ी संख्या में कमजोर वर्ग के लोग रहते हैं। स्पेशयलिटी स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अशोक कुमार वालिया ने बताया कि अस्पताल में दो सौ बिस्तर होंगे। हरित भवन अवधारणा पर विकसित इसके निर्माण में 149 करोड़ रुपये की लागत आएगी। राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम अस्पताल दो साल में बनाएगा। इसमें एक सौ बिस्तर जच्चा-बच्चा वार्ड व बाल विभाग के लिए रखे जाएंगे।
डॉ. अशोक कुमार वालिया ने बताया कि सरिता विहार में 100 बिस्तर व छतरपुर में 225 बिस्तर का अस्तपाल भी सरकार बनाएगी।
