प्रभावितों को मुआवजा दें जल विद्युत कंपनियां

रुद्रप्रयाग। केदारघाटी विस्थापन एवं पुनर्वास संघर्ष समिति ने क्षेत्र में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजनाओं की कार्यदायी संस्थाओं से प्रभावितों को उचित मुआवजा देने की मांग की। समिति का प्रतिनिधिमंडल इस संबंध में शीघ्र निर्माणदायी कंपनियों के अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता करेगा। समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि केदारघाटी में आई आपदा ने निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजनाओं के कारण भी विकराल स्वरूप लिया। परियोजना निर्माण क्षेत्रों में आपदा से अधिक नुकसान पहुंचा है। कंपनियों को सामाजिक दायित्व का निर्वह्न करते हुए प्रभावितों को उचित मुआवजा देना चाहिए।

Related posts