
मुंबई: महानगरी के महालक्ष्मी इलाके में एक फोटोग्राफर पत्रकार से पांच युवकों द्वारा गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। इस बात की पुष्टि पुलिस द्धारा की गई है। सूत्रों के अनुसार महिला एक पत्रिका की फोटो रिपोर्टर है। पुलिस मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
महाराष्ट्र के गृह मंत्री आर आर पाटिल ने मीडिया को बताया है कि वह इन अपराधियों को पकडऩे के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। सीटी मैग्जीन में काम करने वाली महिला फोटोग्राफर ने बताया कि वह शक्ति मिल के कम्पाउंड में करीब छह बजे गई थी जोकि फेमस स्टूडियों के पास है। हालांकि उसके साथ एक पुरूष सहयोगी भी साथ था, लेकिन यह बात अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है कि वह एक जर्नलिस्ट ही था।
रिपोर्ट के मुताबिक महिला पत्रकार और उसके सहयोगी को मिल के फोटो खींचने के लिए परमिशन लेने के पांच व्यक्तियों ने बात कही और इसके बाद वह उन्हें एक कमरे में इसी बहाने ले गए जहां महिला पत्रकार के सहयोगी को बांध दिया गया और उक्त पांचों ने इस महिला से कथित तौर पर बलात्कार किया।
