जनगीत रैली निकाल गिर्दा को किया याद

उत्तरकाशी। जन कवि स्व. गिरीश तिवारी गिर्दा की तीसरी पुण्य तिथि पर संवेदना समूह उत्तरकाशी से जुड़े लोगों ने जनगीत रैली निकाली। उन्होंने गिर्दा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके विचारों को बढ़ाने का संकल्प लिया।
बृहस्पतिवार को संवेदना समूह से जुड़े लोग बाडाहाट स्थित कंडार देवता मंदिर में एकत्र हुए और यहां से स्व. गिर्दा रचित कविता और जनगीताें को गाते हुए रैली निकाली। भैरव चौक, विश्वनाथ चौक, हनुमान चौक, बिरला गली होते हुए यह रैली बस अड्डे पहुंची और वहां से होते हुए गोस्वामी स्कूल के सामने पहुंच कर संपन्न हुई। इस अवसर पर हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में गिर्दा के योगदान पर चर्चा कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। रैली में समूह के अध्यक्ष जय प्रकाश राणा, पुष्कर रावत, ओम प्रकाश बधानी, सुरेंद्र पुरी, माधव भट्ट, रविंद्र थलवाल, प्रताप रावत, सुरेंद्र नौटियाल, आमोद पंवार, अनिल सेमवाल, ओम प्रकाश बिजल्वाण, रोशन, गोविंद सिंह बिष्ट, मनीष आदि मौजूद थे।

Related posts