
पुरोला(उत्तरकाशी)। पुरोला से मोरी की तरफ जा रही एक सेंट्रो कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई तथा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बृहस्पतिवार को ग्राम ढकाड़ा से एक परिवार के पांच सदस्य सेंट्रो कार में बुढोत्तरा, मोरी जा रहे थे। दोपहर करीब साढे़ बारह बजे कार पुरोला से करीब दस किमी आगे पोरा बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वहां से गुजर रहे वन कर्मियों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही एसडीएम आरके पांडे पुलिस बल तथा 108 एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। हादसे में ढकाड़ा निवासी चतर सिंह(42 वर्ष) पुत्र गुलाब सिंह और उनके भाई जगत सिंह(55), चचेरे भाई रोशन(38) पुत्र टफिया तथा जगत सिंह की पुत्री अनीता(28) पत्नी दीपक की मौत हो गई जबकि जगत सिंह का पुत्र विरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला से चिकित्सकों ने देहरादून रेफर कर दिया। घटना से क्षेत्र में शोक छा गया।
