अधूरा जवाब रखने के बाद जागे कौल

शिमला। मानसून सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल की शुरुआत सत्ता पक्ष के लिए अच्छी नहीं रही। लीज संबंधी एक सवाल लगने के बाद राजस्व मंत्री कौल सिंह को याद आया कि इसमें जवाब गलत चला गया है, इसलिए इसे विदड्रा कर लिया गया। सवाल चूंकि महेंद्र सिंह और सतपाल सत्ती ने पूछा था कि कितने लोगों को लीज पर जमीन दी गई और कितने मामलों में लैंड यूज चेंज किया गया? इसलिए हंगामा शुरू हो गया।
भाजपा की ओर से विपक्ष के नेता धूमल ने कहा कि जब सवाल पटल पर रखा हो। प्रेस गैलरी में चला गया, तो अब वापस नहीं हो सकता। उन्होंने पूछा कि सवाल लगने से पहले मंत्री इसे अप्रूव करते हैं। उस समय मंत्री को यह देखना चाहिए था। इससे पहले विधानसभा सचिवालय के कर्मचारी प्रेस गैलरी से भी इस सवाल का जवाब हटा चुके थे। राजस्व मंत्री कौल सिंह ने जवाब दिया कि चूंकि इसमें कुछ गलती है इसलिए यह सवाल अब 26 अगस्त को लगेगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने व्यवस्था दी कि मंत्री को यह अधिकार है कि वह पटल पर रखने के बाद भी जवाब विदड्रा कर सकते हैं। इसके बाद एआईबीपी की सिंचाई योजनाओं पर महेंद्र सिंह के दूसरे सवाल में आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स उलझ गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री ने नादौन की एक मंजूर स्कीम को जवाब में नहीं जोड़ा और बीबीएमबी की पिछली तीन बैठकों में कोई भी अफसर राज्य सरकार से नहीं गया, जिससे प्रोजेक्टों में देरी हो रही है। हालांकि स्टोक्स ने इन आरोपों को खारिज कर दिया।

Related posts