
ठियोग (शिमला)। रावमापा चियोग में चल रही अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई। समापन पर एडीसी नरेश कुमार लट्ठ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस खेलकूद प्रतियोगिता में 22 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। इससे पहले प्रधानाचार्य भाग चंद ठाकुर ने मुख्य अतिथि को शॉल और टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया। प्रतियोगिता में रावमापा ठियोग की छात्राओं ने वॉलीबाल, बैडमिंटन और एकल गान में बाजी मारी। ठियोग स्कूल को ओवरऑल बेस्ट का खिताब दिया गया। कबड्डी में संधू स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए सैंज स्कूल को हराया। केल्वी स्कूल की छात्राओं ने खो-खो और नाटक में माडर्न पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा भाषण प्रतियोगिता में रावमापा माहौरी और समूह गान में बलग की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। खेलकूद के समापन पर एसएमसी की अध्यक्ष उत्तमा ठाकुर, पंचायत प्रधान उमा चंदेल, मोहन दत्त, सुरेंद्र वर्मा, सविता ठाकुर, प्रेम प्रकाश, प्रगति चौहान, अनिता मनकोटिया और धर्म प्रकाश के अलावा क्षेत्र के अन्य लोग शामिल थे। इस मौके पर शिक्षा ख्ंाड ठियोग ब्लॉक की प्रभारी कमला ठाकुर, कनवीनर नरेंद्र वर्मा और खेल प्रभारी प्रदीप कुमार तथा धर्म प्रकाश ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए सहयोग दिया।
