दो साल से शिक्षक नहीं, पढ़ाई प्रभावित

रुद्रप्रयाग। जिले में उच्चीकृत विद्यालयाें में शिक्षकाें और शिक्षणेत्तर कर्मचारियाें की तैनाती न करने से यहां अध्ययनरत छात्राें का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। स्थिति यह है कि अभिभावक अब इन विद्यालयाें से अपने बच्चाें को अन्यत्र विद्यालयाें में प्रवेश करवा रहे हैं।
जिले के अंतर्गत वर्ष 2011-12 में राजकीय कन्या हाईस्कूल सतेराखाल, हाईस्कूल जलई, बरसिर और जीआईसी बावई और खांकरा का उच्चीकरण किया गया था। तब लोगाें को उम्मीद जगी थी कि उनके बच्चाें को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। मगर दो साल बाद भी इन विद्यालयाें में शिक्षकाें और शिक्षणेत्तर कर्मचारियाें की तैनाती नहीं हुई। अभी तक जैसे-तैसे विद्यार्थी स्वयं पढ़ाई कर रहे हैं। मगर अब अभिभावक इन स्कूलाें से अपने बच्चाें को हटाकर अन्यत्र प्रवेश करवा रहे हैं। राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री आनंद सिंह जगवाण ने बताया कि इस संबंध में संघ ने शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियाें से वार्ता की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। मुख्य शिक्षाधिकारी हरीशंकर वर्मा ने बताया कि उच्चीकृत विद्यालयाें में शिक्षकाें और शिक्षणेत्तर कर्मचारियाें की तैनाती के लिए विभागीय अधिकारियाें को अवगत कराया गया है। शिक्षकों और कर्मचारियाें की तैनाती करना शासन स्तर का मामला है।

Related posts