
बागेश्वर। जिले में बुधवार को रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को टीका लगाकर उनकी कलाई पर राखी बांधी और उनके दीर्घायु का कामना की। पुरुषों ने ऋषि तर्पण के बाद नई जनेऊ धारण किया।
लोगों ने घरों में अनेक प्रकार के पकवान बनाकर अपने ईष्ट देवता को अर्पित किए। लोगों ने प्रसाद एक दूसरे के घरों में भी बांटा। भाइयों ने बहनों को सुरक्षा का वचन दिया और उपहार दिए। आज बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ब्रह्ममुहूर्त में संगम पर स्नान कर भगवान बागनाथ तथा काल भैरवनाथ को जलार्पण कर पूजा-अर्चना की। पुरुषों ने नदी तट पर सामूहिक रूप से जनेऊ धारण किया। इधर राधा-कृष्ण मंदिर में जनेऊ धारण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर पंडित हेम चंद्र जोशी, धर्मानंद जोशी, गणेश पांडे, किसन चंद्र चंदोला, रमेश जोशी, जगदीश जोशी, प्रकाश जोशी, दीप जोशी, प्राण दत्त पाठक, बचीराम जोशी, मोहन चंद्र जोशी, गिरीश पाठक, भुवन जोशी आदि शामिल थे।
