विकास के लिए मोदी देश की जरूरत

नैनबाग (टिहरी)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा पीड़ितों की मदद करने में विफल है। उन्होंने कहा कि लगातार मंहगाई बढ़ने से गरीबों का जीना मुश्किल हो गया है। प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को विकास के लिए देश की जरूरत बताया।
नैनबाग और जाखधार में बुधवार को आयोजित जनसभा में रावत ने कहा कि राज्य और केंद्र की कांग्रेसनीत सरकार पूरी तरह विफल है। सरकार की निष्क्रियता के कारण दैवी आपदा में हजारों लोगाें की जान गई। आपदा प्रभावित दो माह बाद भी राहत को तरस रहे हैं। कांग्रेस पूरे देश के लिए नासूर बन गई है। भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी कांग्रेस को आगामी लोकसभा चुनाव में सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए देशवासियों को एकजुट होने की जरूरत है।
इस मौके जौनपुर-थौलधार विकास संघर्ष मोर्चा के दो सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता लेकर पार्टी में वापसी की। सभा में धनोल्टी क्षेत्र के विधायक महावीर रांगड़, पूर्व मंत्री खजान दास, जिलाध्यक्ष विनोद सुयाल, नारायण सिंह राणा, ज्ञान सिंह नेगी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मीरा सकलानी, नर्मदा नेगी, सुभाष रमोला, वीरेंद्र सिंह रावत, हुकम सिंह रमोला, गोविंद नौटियाल, बचन पुंडीर, रेशा नौटियाल, वीरेंद्र राणा आदि मौजूद थे।

Related posts