निर्धारित समय पर चलाई जाएं बसें

अल्मोड़ा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में वक्ताओं ने अल्मोड़ा डिपो को 15 छोटी और 20 बड़ी नई बसें देने की मांग की। उन्होंने कहा कि वाहनों का संचालन निर्धारित समय से किया जाना चाहिए ताकि यात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।
उन्होंने कार्यशाला में बने टिन शेडों का शीघ्र जीर्णोद्धार कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा डिपो में प्रस्तावित बस अड्डे का शीघ्र निर्माण किया जाए। उन्होंने बस अड्डा बनने तक बसों का संचालन कार्यशाला से ही करवाने की मांग की। उन्होंने डिपो को 30 नई ईवीटीएम मशीन देने, कार्यशाला की चहारदीवारी ठीक करने, ग्रेड पे का 12 प्रतिशत जमा करने, संविदा और मृतक कर्मचारियों का नियमितीकरण करने, पटल परिर्वतन नियमानुसार करने, कार्यशाला में तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती करने की मांग की।
उन्होंने कहा कर्मचारियों की भविष्य निधि में मूल वेतन और ग्रेड पे का 12 प्रतिशत जमा किया जाए। अध्यक्षता डिपो अध्यक्ष गोविंद प्रसाद टम्टा और संचालन डिपो मंत्री रमेश चंद्र जोशी ने किया। बैठक में प्रांतीय सदस्य उमेश चंद्र भट्ट, राम दत्त पपनै, प्रेम सिंह, एमएन भट्ट, रमेश लोहनी, एनबी तिवारी, माधवानंद, तारा दत्त जोशी, सुरेश नेगी, भरत लाल टम्टा, राजकुमार, केडी सनवाल, भगवती नेगी, विशन सिंह, सुरेश जोशी, दौलत सिंह, शिवचरण सिंह आदि मौजूद थे।

Related posts