
परवाणू(परवाणू)। देसी घी चुराने के आरोप में पुलिस ने एक गिरफ्तारी और की है। कंपनी के बडे़ स्टोर से चोरों ने हटसन देसी घी के स्टोर में 68 पेटियां चोरी की थी। घी की कीमत करीब 02 लाख 65 हजार थी। कालका के कारोबारी दिपेंद्र शर्मा उम्र 37 निवासी कालका को पकड़ा है। इसकी पुष्टि एसएचओ रघुवीर सिंह ने की है। मामले तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इसमें अन्य गिरफ्तारियां भी संभव है।
