
बिलासपुर। राजकीय उच्च पाठशाला परोही में सदर खंड की अंडर-17 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया है। समापन मौके पर बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विद्यार्थियों के लिए प्रतिस्पर्धा का समय है। इस उद्देश्य से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
इस दौरान आयोजित 40 किलोग्राम वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में हाई स्कूल लुहारड़ा के गौरव, परोही स्कूल के अंकुश, 46 किलोग्राम में मैथी के सुनील कुमार, परोही के राजीव, 50 किलोग्राम में धार टटोह के सुदेश, परोही के अनिल, 55 किलोग्राम में लुहारड़ा के शुभम, मैथी के विक्रम, 60 किलोग्राम में परोही के विजेंद्र, धार टटोह के महेंद्र, अंकों के आधार पर हाई स्कूल परोही, हाई स्कूल लुहारड़ा, वॉलीबाल में बीके धार, माकड़ी स्कूल, कबड्डी में एनके बासला, घ्याल, खोखो में साई ब्राह्मणा, दबट, बैडमिंटन में ऋषिकेश, जामली ने क्रमश: पहला, दूसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान मार्चपास्ट में परोही तथा धार टटोह को अनुशासन के खिताब से नवाजा गया। मुख्य अतिथि रामलाल ठाकुर विजेता, उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर खेल प्रभारी रूप लाल, श्री नयनादेवी कांग्रेस अध्यक्ष सरपाल ठाकुर, शिक्षा उप निदेशक पीएस ढटवालिया, प्रीतम सिंह धीमान, डाइट जुखाला के प्रधानाचार्य जोगिंद्र राव, प्रधान प्रेम ठाकुर, परोही पंचायत प्रधान सतदेव शर्मा, नरवीर ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
