सांप के डसने से महिला की मौत

बरठीं (बिलासपुर)। घंडीर पंचायत के घंडीर गांव में गत मंगलवार आधी रात के समय बिस्तर पर सो रही एक महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। परिवार के सदस्यों ने उसे तुरंत बरठीं अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक रेख उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन शरीर में जहर फैल जाने से महिला की मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार घंडीर निवासी रतनी देवी पत्नी स्व. तुलसीराम गत मंगलवार रात अपने घर में सोई हुई थी। रात करीब दो बजे एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। पता चलने पर परिवार के सदस्याें ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से उसे बरठीं सीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। तब तक उसके शरीर में जहर फैल चुका था। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related posts