चट्टानों की चपेट में आई दो गाड़ियां

सांगला (किन्नौर)। जिले की कड़छम वांगतु सड़क को जोड़ने वाले कंडार लिंक रोड पर 1892 मोड़ पर चट्टानों की चपेट में दो कारें आ गईं। इसमें एक कार को अधिक नुकसान नहीं हुआ है, जबकि दूसरी पूर्ण रूप नष्ट हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार दौलत नेगी भावानगर से हुरी अपनी कार संख्या एचपी-26ए 0911 में जा रहे थे। इसी दौरान कार पर पत्थर गिरने से शीशे और बोनट को नुकसान हुआ है। जबकि, दूसरे मामले में ज्वाहर चंद निवासी ब्रुआ की कार संख्या एचपी-25ए 1544 पत्थरों की चपेट में आ गई। इससे गाड़ी पूर्ण रूप से नष्ट हो चुकी है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर लिए। एसपी किन्नौर अजय बौद्ध ने हादसे की पुष्टि की है।

Related posts