मिस्र का दूतावास बम से उड़ाने की धमकी

मिस्र का दूतावास बम से उड़ाने की धमकी

ढाका: बंगलादेश में मिस्र के दूतावास ने अपना वाणिज्य प्रभाग, काहिरा में मुर्सी समर्थकों की हत्या के विरोध में बम से उडाने की धमकी मिलने के बाद आज से इस महीने के अंत तक के लिए बंद कर दिया है।

पुलिस और दूतावास के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ढाका के राजनयिक क्षेत्र में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रफीकुल हक ने कहा कि दूतावास के बाहर भी सुरक्षा बढा दी गई है। पुलिस ने बताया कि धमकी वाले पत्र में लिखा गया है, ब्रदरहुड और मुर्सी समर्थकों का संहार रोकिए, अन्यथा मैं बंगलादेश की ओर से चेतावनी देता हूं कि ‘कुछ’ हो सकता है।

दूतावास उड़ा दिया जाएगा, जैसा कि लीबिया और पाकिस्तान में हुआ था। पाकिस्तान में 1995 में मिस्र के दूतावास में उग्रवादी दो बम लेकर घुस गए थे और विस्फोट में 15 लोग मारे गए थे।

Related posts