
नई दिल्ली। दिल्ली में खाद्य सुरक्षा कानून का उद्घाटन करने वाले मंच से कांग्रेस के नेताओं ने विपक्ष पर खूब बरसे। केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रो. केवी थॉमस ने भाजपा नेता नरेंद्र मोदी को गरीबों को राहत देने वाली योजना में देरी करने का आरोप लगाया। वहीं दिल्ली के खाद्य आपूर्ति मंत्री हारून यूसुफ ने कहा कि जो पार्टी खाद्य सुरक्षा कानून का विरोध कर रही है, उसी ने जवाहर लाल नेहरू ने जब पंचवर्षीय योजना बनाई थी तब भी विरोध किया था।
थामस बोले, पिछले सप्ताह गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से एक चिट्ठी मिली है। उसे पढ़कर यह लगता है कि जो पीएम की चाहत रखने वाला व्यक्ति भोजन की गारंटी कानून में डिले करना चाहता है।
