
नई दिल्ली। अब्दुल करीम उर्फ टुंडा पार्टियों में जाने और घूमने-फिरने का शौकीन है। दिल्ली पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह दाऊद इब्राहिम के बुलावे पर उसकी पार्टी में जाता था। उसमें आईएसआई के अफसरों के अलावा आतंकी संगठनों से जुड़े अन्य लोग भी आते थे। टुंडा ने खुलासा किया कि वर्ष 2000 में दाऊद से मुलाकात के बाद उसने उसके घर जाना शुरू कर दिया था। दाऊद अपने बंगले पर पार्टियां करता रहता है। टुंडा ने बताया कि 2005 के बाद वह कई बार पत्नियों को लेकर अफगानिस्तान के अलावा सऊदी अरब, दुबई व अन्य खाड़ी देशों की यात्रा पर गया। इस मामले में उसके हाफिज सईद से मतभेद रहे हैं। हाफिज पार्टियों और घूमने-फिरने के खिलाफ है।
