हफ्ते भर बाद खुला मयाली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग

रुद्रप्रयाग/गुप्तकाशी। आपदा के बाद केदारघाटी की लाइफ लाइन बने मयाली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग पर एक हफ्ते बाद वाहनों की आवाजाही शुरू तो हो गई, लेकिन यहां अभी खतरा बरकरार है। सड़क कभी भी बंद हो सकती है। 13 अगस्त को पांजणा में 30 मीटर सड़क बहने के कारण यह मार्ग बंद हो गया था। लोनिवि 19 अगस्त की देर शाम यहां यातायात बहाल कर सका, वहीं केदारघाटी में एक हफ्ते तक वाहनों के न पहुंचने से यहां बाजार में सब्जियां खत्म हो गई हैं। अभी भी सब्जी के वाहन गुप्तकाशी नहीं पहुंच पाए हैं। सब्जी के नाम पर ककड़ी ही दिख रही है। मजबूरन लोग दाल से ही काम चला रहे हैं।

राखी भी नहीं बाजार में
गुप्तकाशी।आपदा के बाद मार्गों के ध्वस्त होने के कारण राखी भी बाजार में नहीं पहुंच पाई है। गत वर्षों तक फेरी वाले राखी बेचने गांव-गांव पहुंचते थे। इस वर्ष आपदा के कारण मार्गों के क्षतिग्रस्त होने के कारण फेरी वाले नहीं पहुंच पाए। साथ ही मार्ग बंद होने के कारण दुकानदार भी राखी नहीं मंगवा पाए।

Related posts