सात दिन से आखिर कहां हैं अनुदेशक डसीला

अल्मोड़ा। डे केयर सेंटर के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर लापता आईटीआई अल्मोड़ा के अनुदेशक गजेंद्र सिंह डसीला का पता लगाने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि परिजनों के काफी प्रयासों के बाद भी अनुदेशक डसीला का सात दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। उन्होंने आशंका जताई है कि डसीला के साथ कोई अनहोनी न हो गई हो। उन्होंने जिलाधिकारी से अपने स्तर से कार्रवाई कर लापता अनुदेशक डसीला का सुराग लगाने की मांग की है। ज्ञापन में केके पंत, इंद्र सिंह डसीला, आनंद बगडवाल, नवीन पाठक, मोहन सिंह कुमैया, अरुण पंत, चंद्रशेखर सिराड़ी, महेश चंद्र पंत, मनमोहन सिंह, मोहन सिंह नेगी, डा. जेसी दुर्गापाल, अध्यक्ष लीला टम्टा, निर्मला जोशी, रीता दुर्गापाल, गिरिजा नंदन तिवारी, सुरेंद्र प्रसाद वर्मा, सुनयना मेहरा, आनंद सिंह ऐरी के हस्ताक्षर हैं।
इधर उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने भी जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आईटीआई के लापता अनुदेशक गजेंद्र सिंह डसीला का पता लगाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष एनबी बुधानी, जिला मंत्री गोकुल मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक, अनुराग पांडे, पान सिंह बोरा, चंद्रमणि भट्ट, पुष्कर सिंह भैसोड़ा, गंगा पांडे, मोहन कांडपाल, हुकुम बनौला आदि शामिल थे।

Related posts