
बिलासपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य पर स्कूलों में सद्भावना दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों के इस दौरान पौधरोपण करने के साथ-साथ जागरूकता रैलियां भी निकाली।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र बिलासपुर में सद्भावना दिवस के मौके पर सुबह प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य केएल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी गोपाल शर्मा की अगुवाई में एनएसएस के स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर की सफाई भी की। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान नवीन वर्मा, उपप्रधान सुरेंद्र गुप्ता सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद थे। उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा में भी सद्भावना दिवस के मौके पर स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य राजेश शर्मा, एनएसएस प्रभारी रवि नड्डा सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद थे। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा पाठशाला बिलासपुर में बीस अगस्त का दिन सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इसकी अध्यक्षता कार्यकारी प्रधानाचार्य प्रमोद चौहान ने की। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में 11वीं की छात्रा गरिमा वर्मा, कृतिका, आयनन खान, कनिष्ठ वर्ग में सातवीं कक्षा की छात्रा ज्योत्सना वर्मा, चित्रकला प्रतियोगिता में गुलनाज, रिया, नारा लेखन में इसरत, शगुन ने पहला, दूसरा स्थान हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरमाणा में स्कूल प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह डोगरा की अध्यक्षता सद्भावना दिवस का आयोजन किया गया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जीवन के बारे बच्चों को जानकारी दी। इस दौरान स्कूली बच्चों ने पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में सुखदेव रतन, कार्यक्रम प्रभारी मनोज ठाकुर, राकेश शर्मा, विश्वनाथ, वासुदेव, सुभाष, बेली राम भारद्वाज, राजकुमार, विनोद कुमार, अशोक कुमार, रामजी, मुरारीलाल, संदीप गौतम सहित अन्य मौजूद थे।
