
चंबा। शिक्षा विभाग ने सभी स्कू लों को लॉग इन आईडी और पासवर्ड भेज दिए गए हैं। ये पासवर्ड एसएमएस के माध्यम से भेजे गए हैं। लॉग इन आईडी और पासवर्ड मिलने के बाद अब स्कालरशिप प्रभारी और स्कू ल मुखिया स्कॉलरशिप के फार्म भर सकते हैं। इसके अलावा प्रपत्रों को बेरिफाई कर सकेंगे। जिन स्कूलों को लॉग इन आईडी और पासवर्ड नहीं मिले हैं। इस प्रकार के स्कूल शिक्षा विभाग के साथ संपर्क कर सकते हैं। विभाग की ओर से जल्द लॉग इन आईडी और पासवर्ड जारी कर दिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि सरकार ने इस वर्ष से सभी प्रकार की स्कॉलरशिप आनलाइन कर दी हैं। आनलाइन स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए छात्रों के फार्म आनलाइल भरे जाएंगे। शिक्षा निदेशालय की ओर से आनलाइन फार्म भरने के लिए एक मास्टर ट्रेनर तैयार किया है। मास्टर ट्रेनर के माध्यम से स्कूलों में बनाए गए स्कॉलरशिप प्रभारी और स्कूल मुखिया को आनलाइन फार्म भरने क ी ट्रेनिंग दी गई है। बहरहाल शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को आनलाइन स्क ॉलरशिप के लिए लाग इन आईडी व पासवर्ड भेज दिए हैं। शिक्षा विभाग के नोडल आफिसर अजय चौहान ने बताया कि पासवर्ड एसएमएस के माध्यम से भेज दिए गए हैं जिन्हें नहीं मिले हैं वह शिक्षा विभाग कार्यालय में संपर्क करें, उनकी लाग इन आईडी और पासवर्ड जल्द भेज दिए जाएंगे।
