ग्योरा में सर्पदंश से व्यक्ति की मौत

नूरपुर (कांगड़ा)। पंचायत छतरोली के ग्योरा गांव में सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक प्रदीप सिंह (35) पुत्र कर्ण सिंह सोमवार रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। रात करीब 3 बजे प्रदीप सिंह शौच के लिए बाहर गया और उसके बाद फिर अपने कमरे में जाकर सो गया। लेकिन मंगलवार सुबह काफी देर तक नहीं उठा तो उसके परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो सांप के जहर से उसकी मौत हो चुकी थी। प्रदीप सिंह एक निजी होटल में इलैक्ट्रीशियन का काम करता था। जो अपने पीछे पत्नी व दो लड़कियां छोड़ गया है। इसके अलावा घर में उसके बूढ़े मां-बाप समेत बड़े भाई की विधवा व उसके दो लड़के हैं। प्रदीप सिंह की अकाल मौत के बाद उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में कमाने वाला प्रदीप सिंह ही अकेला शख्स था। उसके बड़े भाई की करीब चार पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। गांववासियों ने प्रशासन से मृतक के परिवार की उचित आर्थिक सहायता करने की मांग की है। उधर, स्थानीय विधायक अजय महाजन ने भी मंगलवार को मृतक के घर जाकर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा प्रशासन की तरफ से उचित आर्थिक मदद करने का भरोसा दिलाया।

Related posts