लोस चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी लोजपा : धीमान

कुल्लू। आने वाले आम चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी भी अपना प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए लोजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव में प्रदेश की चारों लोस सीटों पर उम्मीदवाराें को उतारने की तैयारी में लोजपा उम्मदवारों की तलाश में जुट गई है।
यह जानकारी लोक जनशक्ति पार्टी के युवा विंग के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डीसी धीमान ने कुल्लू में आयोजित राज्य स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए दी। बैठक में युवा विंग को सशक्त बनाने की वकालत की गई। सितंबर में राज्य कार्यकारिणी का विस्तार होगा। इसके बाद जिला कार्यकारिणियां बनाई जाएंगी। प्रदेशाध्यक्ष ने इस अवसर पर प्रदेश की जिम्मेवारी सौंपने पर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम विलास पासवान, चेयरमैन चिराग पासवान तथा युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय शरीफ का आभार जताया। 24 अगस्त को दिल्ली में लोजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक होगी। बैठक में प्रदेश की स्थिति के बारे में कार्यकारिणी को अवगत करवाया जाएगा। बैठक में सीता राम, ठाकुर चंद, टेक सिंह लाभ चंद, वरुण, अश्विनी, रजनी, लवलीन, देवकला तथा मोहन लाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts