मोदी का अगला निशाना देश का युवा वर्ग!

मोदी का अगला निशाना देश का युवा वर्ग!

नई दिल्ली: देश के लोगों को लुभाने के बाद भाजपा चुनाव प्रचार समिती के अध्यक्ष नरेंद्र मोदी के निशाने पर देश का युवा वर्ग है। भाजपा के दक्षिण अभियान के चलते मोदी अगले महीने युवाओं को लुभाने की कोशिश करेंगे। 26 सितंबर को मोदी तमिलनाडु में एक विशाल कांफ्रेंस को संबोधित करने वाले हैं। सूत्रों की माने तो मोदी की इस कांफ्रेंस में युवाओं पर खास ध्यान होगा।

इससे पहले मोदी ने आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में एक रैली को संबोधित किया था, जोकि भाजपा के लिए काफी हद तक सफल साबित हुई थी।

गौरतलब है कि मोदी ने कल केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस नीत यूपीए सरकार कुर्सी के लिए चिंतित है, गिरते रुपए के लिए नहीं।

Related posts