जब भी सपा सरकार आती है, यूपी में दंगें होते हैं’

जब भी सपा सरकार आती है, यूपी में दंगें होते हैं’

यूपी: बसपा नेता सुधींद्र भदोरिया ने आज बातचीत के दौरान सपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जब भी सपा सरकार आती है यूपी में दंगे होते है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सपा अपने वोट बैंक के लिए हर बार राम मंदिर का मुद्दा उठाती है।

गौरतलब है कि इससे पहले बहुजन समाज पार्टी(बसपा) महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा था कि कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अधिकारी सुनते ही नहीं। सिद्दीकी ने पत्रकारों से कहा था कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। और भ्रष्टाचार का बोलबाला है।

Related posts