चीन में बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 105

चीन में बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 105

बीजिंग: चीन के उत्तर-पूर्व और दक्षिण पूर्व क्षेत्रों में विनाशकारी बाढ़ से पिछले एक सप्ताह के दौरान 105 लोगों की मौत हो गई है। नागरिक मामलों के मंत्रालय का कहना है कि बाढ़ और तूफान में करीब 115 लापता बताए गए हैं।

दक्षिण चीन के गुआंगदोंग और उत्तर-पूर्वी लियाओनिंग प्रांत में लगातार हुई बारिश की वजह से आई बाढ़ में 54 और 22 लोगों की मौत हुई है।

जिलिन प्रांत में 15 और हेलोंगजियांग प्रांतों में तीन लोगों की मौत हुई है। पुनिंग शहर से मिली जानकारी के अनुसार वहां आठ लोगों की मौत हुई है।

उधर, भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में न सिर्फ मकानों और खेतों को नुकसान पहुंचा है, बल्कि बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए हैं।

सरकारी बयान में कहा गया है कि उत्तरपूर्वी चीन में 37 लाख तथा दक्षिणी चीन में करीब 84 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

Related posts