सेहत विभाग की टीम ने की ब्रांडेड कम्पनियों के मॉल पर छापेमारी

कपूरथला: देश और परदेस में तेजी से फ़ैल रहे ब्रांडेड कम्पनियों के मॉल जो की दावा कर रहे है की इन मॉल में मिलने वाला हर प्रकार सामान चाहे वो खाने पीने का हो या पहनने वाला कपड़ो का या घर में प्रयोग में अन्य वस्तुए की क्वालिटी और उत्पादन सबसे बढिय़ा और सुरक्षित ढंग से मॉल में रखा जाता है पर इन कम्पनियों के दावे तब खुलते और हवाई सिद्ध हुए जब कपूरथला सुल्तानपुर रोड पर बने एक ब्रांडेड कम्पनी (इजी डे ) के मॉल पर कपूरथला के सेहत विभाग की टीम ने दबिश दी।

इस छापेमारी के दोरान सेहत विभाग की टीम ने मॉल में बेचने के लिए रखी गई वस्तुओं में अनिम्यता पाई, जिसमे मुख्या रूप से खाने वाली वस्तुएं और विशेष कर मासाहारी भोजन मुख्य था मॉल के अधिकारिओ द्वारा इन मासाहारी वस्तुओं को न तो उचित तापमान पर रखा गया था और न ही एक्सपायर वस्तुओ (चिकन रोल )को फेंकने की बजाए विशेष ऑफर दी।

Related posts