
झबरेड़ा। पुत्र पैदा न होने पर एक महिला को उसके ससुरालवालों ने बंधक बनाकर बुरी तरह से पीटा। झबरेड़ा थानाक्षेत्र के झबरेड़ी गांव निवासी एक ग्रामीण की पुत्री का विवाह करीब नौ साल पहले डांकोवाली थाना देवबंद यूपी निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि दो लड़कियां होने के बावजूद पुत्र पैदा न होने पर ससुराल पक्ष के लोग उससे खफा हो गए और उत्पीड़न करने लगे। शनिवार को विवाहिता के साथ ससुरालवालों ने जमकर मारपीट की। रात को उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। अगले दिन महिला किसी तरह से भागकर मायके पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू करने का दावा किया है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है।बेटा नहीं हुआ तो बंधक बनाकर की मारपीट
झबरेड़ा। पुत्र पैदा न होने पर एक महिला को उसके ससुरालवालों ने बंधक बनाकर बुरी तरह से पीटा। झबरेड़ा थानाक्षेत्र के झबरेड़ी गांव निवासी एक ग्रामीण की पुत्री का विवाह करीब नौ साल पहले डांकोवाली थाना देवबंद यूपी निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि दो लड़कियां होने के बावजूद पुत्र पैदा न होने पर ससुराल पक्ष के लोग उससे खफा हो गए और उत्पीड़न करने लगे। शनिवार को विवाहिता के साथ ससुरालवालों ने जमकर मारपीट की। रात को उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। अगले दिन महिला किसी तरह से भागकर मायके पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू करने का दावा किया है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
