आंदोलकारियों को शीघ्र जारी करें प्रमाण पत्र

गरुड़। सर्वदलीय उत्तराख्ंाड राज्य आंदोलनकारी कल्याण समिति की ब्लाक इकाई की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिला प्रशासन सितंबर के अंत तक जिले के 352 चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र जारी नहीं करेगा तो संगठन डीएम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगा।
राम मंदिर धर्मशाला गरुड़ में संगठन के जिलाध्यक्ष पूरन पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिला प्रशासन और प्रदेश शासन चयनित राज्य आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र जारी करने में आखिरकार देरी क्यों कर रहा है। जबकि जिला प्रशासन ने चार माह पूर्व आंदोलन के दौरान उन्हें आश्वासन दिया था कि चयनित राज्य आंदोलनकारियों को शीघ्र प्रमाण पत्र जारी कर दिए जाएंगे। बैठक में हीरा सिह नेगी, गोपाल सिंह परिहार दिवान सिंह चिलवाल, विपिन बिष्ट, सतीश जोशी, शंकर रावत, पूरन कुलेगी, प्रयाग जोशी, रंजती रावत, पूरन दोसाद, भैरव जोशी, तारा भट्ट आदि ने विचार रखे। संचालन हरीश रावत ने किया।

Related posts