
बागेश्वर। काफलीगैर में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। प्रतिभागियों को खोज और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र भी दिए गए।
शिविर में पुलिस, राजस्व पुलिस और पीआरडी जवानों को खोज और उपचार की जानकारी दी गई। आपदा पीड़ितों को खाई से निकालने की तकनीकों के बारे में बताया गया। समापन समारोह में आपदा प्रबंधन अधिकारी मंजू पांडे और साहसिक पर्यटन अधिकारी राजेंद्र सिंह ऐरी ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। इस मौके पर मुख्य प्रशिक्षक भुवन चौबे, राजकुमार मेहता, रवींद्र कालाकोटी, वीरेंद्र नगरकोटी, सुरेंद्र प्रकाश आदि उपस्थित थे। प्रशिक्षक श्री चौबे ने बताया कि अगला शिविर शीघ्र ही कांडा में लगेगा।
