
लोहाघाट। बाराकोट में जिला विधिक साक्षरता शिविर में जहां लोगों को कानूनी जानकारियां दी। वहीं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए शिविरों के जरिए एक ही स्थान में उन्हें अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।
जिला जज बीएस दुग्ताल ने शिविर का शुभारंभ किया। कहा कि इन शिविरों के माध्यम से लोगों को कानूनी जानकारियां देकर उन्हें शोषण तथा अत्याचार से निजात दिलाना है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जोध सिंह ढेक की अध्यक्षता तथा डीजीसी भाष्कर मुरारी के संचालन में हुई गोष्ठी में प्राधिकरण की सचिव तथा सीजीएम गीता चौहान ने शिविर के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
एसपी केएस नगन्याल ने बच्चों को वयस्क होने से पूर्व दुपहिया वाहन देकर उनके जीवन को खतरे में न डालने की अपील की। सीएमओ डा.हरीश चंद्रा ने जननी सुरक्षा योजना, सीईओ डीसी गौड़ ने शिक्षा के अधिकार, समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी ने गौरा देवी कन्याधन की जानकारी दी। वरिष्ठ अधिवक्ता बीडी मुरारी, राम सिंह बिष्ट, विपिन पुनेठा, डीजीसी सुनील खर्कवाल, बीडीओ एलएस पालीवाल, बार संघ के सचिव श्याम सिंह कार्की, सुरेश जोशी, गिरीश उप्रेती, गिरीश राय, आरएस रंस्वाल, पीएस पाटनी, डीजीसी सिविल रमेश उप्रेती लोगों ने भी विचार रखे।
