
अल्मोड़ा। पुलिस लाइन के निकट मल्ला माल गांव निवासी एक विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति, देवर और सास के खिलाफ धारा 498ए, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में मल्ला माल गांव निवासी गौरा कोटुली ने कहा है कि उसका विवाह 10 अक्तूबर 2008 को ओम प्रकाश कोटुली के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराली दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे। गौरा कोटुली ने पति ओम प्रकाश, देवर पंकज कोटुली और सास के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 498ए, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जांच कर मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।
