बैकलाग भर्ती पुराने नियमों से भरें

सोलन। एक तरफ आंखों से न देख पाने का मलाल तो दूसरी तरफ सरकारी तंत्र की अनदेखी। बिफरे दृष्टिहीनों ने बैठक करके सड़कों पर उतरने की चेतावनी दे दी है। ब्लाइंड पर्सन एसोसिएशन सोलन के प्रधान शोभू राम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लंबित मुद्दों पर चर्चा हुई।
सरकारी अपेक्षा से बिफरे संघ ने रोष प्रकट करते हुए पुरानी मांगों को मानने की गुहार एक बार फिर सरकार से लगाई है। प्रधान ने बताया कि संगठन मांगों को लेकर तमाम विभागों को ज्ञापन सौंप चुका है लेकिन कोई भी मांग पूरी नहीं हो सकी है।
बैठक में राजेंद्र सिंह सिपहिया, रविकांत, अनिल कुमार, रवि, गोपाल, दमेश्वर, सोहन सिंह मौजूद रहे। इसमें दृष्टिबाधित पदों को बैक लाग भर्ती पुराने नियमों के आधार पर करने की मांग उठाई गई।

एसोसिएशन ने यह रखी मांगे
अनुबंध अंशकालिक एवं दैनिक वेतन भोगी दृष्टिबाधित कर्मचारियों को आरक्षण के आधार पर नियमित किया जाए, संबंधित वर्ग के खाली पडे़ पदों को भरा जाए, क्लास थ्री में नियुक्त किए टाइप न जानने वाले दृष्टिबाधितों को इंक्रीमेंट का लाभ मिले, साथ ही विशेष टाइपिंग के लिए भेजा जाए, तृतीय श्रेणी कर्मचारियों का मानदेय बढ़ा जाए, विकलांगों की तबादला नीति को सख्ती से लागू किया जाए, बहरे और दृष्टिबाधित कर्मचारियों को आवास सुविधा दी जाए, अंधता विद्यालयों में कर्मचारियों को नियुक्त किया जाए, दृष्टिहीन के लिए बस पास सुविधा। प्रदेश में दृष्टिहीनों के लिए 12 वीं तक स्कूल की सुविधा मिले

Related posts